फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan again violates ceasefire at rs pura targeted 8 bsf post

BSF की 8 चौकियों पर पाक ने दागे गोले

Mon, 09 Feb 2015 11:54 AM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
pakistan again violates ceasefire at rs pura targeted 8 bsf post

आधी रात को सीमा पर गोलीबारी के बाद पाकिस्तान ने सुबह के समय फिर से नापाक हरकत शुरू कर दी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह के समय जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ की आठ चौकियों को निशाना बनाया है।

विज्ञापन


भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया है। अभी तक गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी के बाद से सीमांत ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


बीती रात पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की उल्लंघना करते हुए आरएसपुरा और अरनिया सेक्टर में गोलाबारी की थी। गोलीबारी से जोड़ा फार्म में एक व्यक्ति घायल हुआ था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार्डर पर अलर्ट जारी

pakistan again violates ceasefire at rs pura targeted 8 bsf post

पाक गोलाबारी इतनी जबरदस्त थी कि 15 से 20 किलोमीटर दूर तक भी आवाज सुनाई दी। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर के ट्यूबेल नंबर 5, नवापिंड, जुगनेचक, जोड़ा फार्म और कोरोटना खुर्द पर मोटरार्र के गोले दागे।

रात को 11 बजे पहला फायर पाकिस्तान की तरफ से किया गया। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। उधर, अरनिया सेक्टर के नेकोवाल में पाकिस्तान ने देर रात मोटरार्र दागे। आधी रात को पाक गोलाबारी से इन इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत है।

फायरिंग को देखते हुए जिला प्रशासन ने बार्डर पर अलर्ट जारी किया है। लोगों को अपने घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा गया। डीसी जम्मू अजित कुमार साहु ने कहा कि रात का समय होने से यदि लोग घरों से बाहर निकले तो नुकसान हो सकता है। गांव के पास कई गाड़ियां लगाई गई, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed