फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan again violates ceasefire at rs pura sector

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पढ़ें खबर

Tue, 10 Feb 2015 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा Updated Tue, 10 Feb 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
pakistan again violates ceasefire at rs pura sector

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। मंगलवार सुबह उसने आरएस पुरा सेक्टर में फिर सीजफायर का उल्लंघन कर गोलाबारी की। बीएसएफ ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके साथ ही पाक रेंजरों को उंचे बेस पोस्ट के पास जीरो लाइन के करीब काम करते देखने पर बीएसएफ ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन वह नहीं माने।

विज्ञापन



इस पर बीएसएफ ने हवाई फायरिंग कर उन्हें वहां से भगाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11:57 बजे पाकिस्तान की ओर से नवापिंड पोस्ट पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान रेंजरों ने 22 राउंड फायर किए। बीएसएफ के तगड़े जवाब के बाद सीमा पार से गोलाबारी रुक गई। कुछ देर बाद करीब 12:05 बजे उंचे बेस पोस्ट स्थित जीरो लाइन के पास पाक सीमा में छह से सात रेंजरों को काम करते देखा गया। बीएसएफ ने उन्हें मना किया।
विज्ञापन


लेकिन रेंजरों ने बीएसएफ की चेतावनी को नजरअंदाज कर काम जारी रखा। इस पर जवानों ने हवाई फायरिंग की, तब रेंजर वहां से भागे। इसके पहले रविवार की मध्य रात्रि से सोमवार सुबह तक पाक रेंजरों ने आरएस पुरा व अरनिया सेक्टर में आठ पोस्टों पर गोलाबारी करने के साथ रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए हर हथकंडे अपना रहा है। हालांकि बीएसएफ की सतर्कता के चलते रेंजर अब तक अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed