फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan again plan to fire on the border

गणतंत्र दिवस पर अशांति फैलाने के लिए पाक की नापाक साजिश

Tue, 22 Dec 2015 06:31 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
pakistan again plan to fire on the border

गणतंत्र दिवस पर एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर सीमांत गांव में पाकिस्तान फिर से गोले बरसाने की नापाक साजिश रच रहा है। कश्मीर में एलओसी पर बर्फबारी होने की वजह से आतंकी घुसपैठ नहीं कर पा रहे।

विज्ञापन


ऐसे में जम्मू संभाग की एलओसी और आईबी पर आतंकियों की घुसपैठ के लिए पाक उन्हें कवर फायर देकर घुसपैठ कराना चाहता है। इसकी आढ़ में वह बस्तियों को निशाना बनाने की फिराक में है।
विज्ञापन


इस वर्ष भी जनवरी के पहले पांच दिन लगातार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो फिर से पाक जनवरी के शुरू होते ही ऐसा करने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सीमांत बस्तियों को निशाना बनाना चाहता है, ताकि इसकी आढ़ में घुसपैठ करा सके। जनवरी महीने में ही हाफिज सईद ने इंटरनेशनल बार्डर का दौरा किया और पाक सेना के साथ मिलकर घुसपैठ की रणनीति बनाई।

इस साल भी जनवरी में की थी फायरिंग

pakistan again plan to fire on the border

इस साल जनवरी के पहले पांच दिन सांबा, कठुआ में लगातार पांच दिन तक पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसमें चार जवान शहीद हो गए, एक नागरिक की मौत हो गई और 20 से अधिक नागरिक घायल हो गए।

पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस पर भी पुंछ में एलओसी पर गोले बरसाए। 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मना कर रहे लौट रहे सरपंच को मोटर्रार से उड़ा दिए। कुल सात लोगों की जान गई। इसमें एक सातवीं कक्षा का छात्र भी शामिल था।

जिसकी चार महीने के बाद एक दिन पहले मौत हो गई। वर्ष 2015 में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस दोनों को लेकर ही पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। एजेंसियों का मानना है कि पाक गणतंत्र दिवस से पहले संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed