फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir News Pakistan activating old route in J&K

जम्मू-कश्मीरः पीर पंजाल में 16 साल बाद मुठभेड़, पुराने रूट सक्रिय कर रहा पाकिस्तान

Mon, 14 Dec 2020 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा मुनीश शर्मा, पुंछ
मुनीश शर्मा, पुंछ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Dec 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir News Pakistan activating old route in J&K
भारतीय सेना... - फोटो : amar ujala

कश्मीर घाटी में आतंकवाद की कमर टूटने और अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे डीडीसी चुनाव से बौखलाया पाकिस्तान घुसपैठ के पुराने रूटों को सक्रिय कर रहा है। पुंछ जिले में पीर पंजाल पर्वत शृंखला में रविवार को 16 साल बाद आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ इसकी तसदीक करती है। 

विज्ञापन


पीओके से घुसपैठ कराने के बाद यह रूट आतंकियों को कश्मीर घाटी पहुंचाने पहुंचाने का जरिया था। वर्ष 2004 में यहां मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद से पीर पंजाल में रेंज में कभी आतंकी मूवमेंट नहीं पकड़ी गई, लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद से एलओसी पर लगातार गोलाबारी की घटनाएं हो रही हैं। इसी की आड़ में आतंकी घुसपैठ और हेरोइन व हथियारों की तस्करी की कोशिशें की जा रही हैं। मारे गए लश्कर के आतंकियों ने कुछ दिन पूर्व ही घुसपैठ की थी। इस दौरान एलओसी पर भारी गोलाबारी भी हुई। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की गई है, लेकिन सरहदी इलाकों में सुरक्षा ग्रिड की मजबूती से आतंकियों की मौजूदगी का पता लगा लिया गया। वहीं पुंछ व आसपास के इलाकों में घुसपैठ समेत संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पहले से अलर्ट जारी किया गया है। हर संदिग्ध हरकत पर संवेदनशील इलाकों को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोशाना तक कैसे पहुंच गए आतंकी, जांच तेज
एलओसी से घुसपैठ करने के बाद आतंकी डोगरेयां से पोशाना तक कैसे पहुंच गए, सुरक्षा एजेंसियां अब इसकी जांच में जुट गई हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान जिन इलाकों में भारी गोलाबारी कर रहा है, उसके आसपास वाले इलाकों में आईएसआई स्थानीय स्लीपर सेल तैयार करने में लगी है। गोलाबारी के लिए उन्हीं इलाकों का चुना गया है, जहां से पहले घुसपैठ होती रही है। घुसपैठ के इन पुराने रूटों में बालाकोट, मनकोट, करमाड़ा, कृष्णाघाटी, कीरनी, कस्बा और शाहपुर शामिल हैं। इन इलाकों में गोला बारूद भी बरामद होता रहा है। 


लापता की तलाश में जांच के दौरान मिला घुसपैठ का इनपुट
लश्कर के तीन आतंकियों की पोशाना में मौजूदगी का इनपुट एक गुमशुदगी मामले की जांच से मिला। सूत्रों ने बताया कि एक स्थानीय तालिब हुसैन (46) निवासी डोगरेयां 9 दिसंबर को लापता हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि तालिब नदी किनारे से बजरी लेने गया और लौट कर नहीं आया। तालिब को ढूंढने के लिए जब टीमों को लगाया तो इलाके में संदिग्ध होने के इनपुट भी मिले। इसी जांच के आगे बढ़ने पर आतंकियों की मौजूदगी का पता चल गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक तालिब की गुमशुदगी को आतंकी घटना से जोड़कर नहीं माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed