{"_id":"59bad5f24f1c1bb4688b49ec","slug":"paki-s-bullets-are-not-only-the-soldiers-of-india-also-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की गोलियों का निशाना केवल भारत के जवान ही नहीं किसान भी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की गोलियों का निशाना केवल भारत के जवान ही नहीं किसान भी हैं
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
पाक की नापाक हरकतों से केवल भारत देश के जवान का ही नही बल्कि सीमा के किसानों का भी परेशान है। पाक जब भी सीमा से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन करता है तो सीमा के आस-पड़ोस के किसानों का भी भारी नुकसान होता है। भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बार्डर पर लगाई गई किसानों की फसल पर पाकिस्तान की नापाक नजर है।
विज्ञापन
पाकिस्तान भारतीय किसानों से पहले फसल बोता है और पहले काटता लेता है लेकिन जब भारतीय किसान फसल की बिजाई करने लगें या काटने लगे तो गोलाबारी करने लगता है। यहीं एक कारण है कि पाकिस्तान ने बार्डर पर फायरिंग करना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए बीएसएफ ने किसानों को हिदायत जारी कर दी है कि वह फसल काटने का काम जल्द निपटा लें।
विज्ञापन
एक आरएस पुरा को छोड़ दिया जाए तो बाकी के बार्डर पर धान की गैर बासमती फसल लगाई जाती है, जो लगभग पककर तैयार है। जम्मू, सांबा और कठुआ के तीन जिलों में बार्डर पर 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पर धान लगाई गई है। यह इलाका बार्डर की हद में आता है। फसल काटने को लेकर किसानों के मन में दुविधा है कि पता नहीं कब फायरिंग शुरू हो जाए।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही परगवाल सेक्टर में गोलाबारी की। गोले सीमा पर खड़ी धान की फसल में आकर गिरे हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने अपने इलाके में काफी फसल काट ली है। अब जब भारतीय किसानों की बारी आई तो वह सीमा पर गोलीबारी करके फसल काटने नहीं दे रहा। जिससे भारत के किसान चिंता में हैं।