{"_id":"879d4ab2404868391aff124ea585bb0e","slug":"pak-violates-ceasefire-fires-on-bop-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गोलाबारी की आशंका ने छीनी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गोलाबारी की आशंका ने छीनी नींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की देर रात अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर की तीन भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी गोलाबारी से अंतर्राष्ट्रीय सीम से सटे गांवों के लोगों में दहशत है। गणतंत्र दिवस के चलते आतंकी हमलों की आशंका ने भी सीमावर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
वर्ष 1971 में विस्थापित हुए लोगों की मावा बस्ती का भी यही हाल है। इन विस्थापितों को जहां बसाया गया है, वहां से सरहद महज एक किलोमीटर ही दूर है। पवन कुमार, कालीदास, प्राण चौधरी, सिकंदर चौधरी आदि ने बताया कि वह लोग 1971 के युद्ध के दौरान छंब सेक्टर से विस्थापित हुए थे।
विज्ञापन
उन्हें सीमावर्ती गांव मावा के आगे बसाया गया था। उनका कहना है कि पाकिस्तान की ओर से जब भी गोलाबारी की जाती है तो इसके जद में हमारे घर भी होते हैं। आज भी यहां घरों की दीवारें छलनी हैं। पिछले महीने पाकिस्तान की गोलाबारी से उन्हें घर छोड़ने पड़े थे। उन्होंने अनुसार की गणतंत्र दिवस के चलते उन्हें आशंका है कि पाकिस्तान कहीं उनके घरों पर भी गोले न दाग दे।
विज्ञापन
अरनिया में शनिवार की आधी रात के बाद हुई पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते सीमावर्ती गांवों के लोग पूरी रात दहशत में रहे। ग्रामीणों को पहले से ही आशंका थी कि गणतंत्र दिवस के चलते पाकिस्तान कभी भी नापाक हरकत कर सकता है।
पिछले कुछ दिनों से पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। राष्ट्रीय पर्व के दौरान आतंकी हमले की आशंका और आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का आभास ग्रामीणों को पहले से ही था। इसलिए लोगों ने आपातस्थिति में घरबार छोड़ने को लेकर पहले से ही तैयारियां कर रखी हैं।
तरेबा के सरपंच जगदीश राज ने कहा कि ग्रामीणों को पहले से ही अंदेशा था कि आने वाली दो रातें लोगों पर भारी गुजरेंगी और ऐसा ही हो रहा है। पाकिस्तान ने शनिवार की रात को ही अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में तीन चौकियों पर गोलाबारी की। उनका कहना है कि ग्रामीणों को कुछ सूझ नहीं रहा है।
अगर हालात बहुत खराब हो गए तो लोगों को फिर घर छोड़कर विस्थापन का दर्द झेलना पड़ेगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने निकोवाल, जुगन चक और जयकिशन चौकियों पर गोलाबारी की है। भठ्ठा गांव में भी मोर्टार का गोला गिरा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।