{"_id":"597cbfb14f1c1b6c648b489c","slug":"pak-violated-ceasefire-on-line-of-control-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, पुंछ में शनिवार को तोड़ा सीजफायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, पुंछ में शनिवार को तोड़ा सीजफायर
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों की खामोशी के बाद शनिवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने पुंछ के निकटवर्ती दिगवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए रात में साढ़े सात बजे भारतीय सेना की दो चौकियों पर गोलाबारी की। इसका भारतीय सेना के जवानों ने कड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में एलओसी पर नागा रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों नूरकोट, नक्कर कोट और लंगूर पर अपनी अग्रिम चौकियों चूहा वन और चूहा टू से हल्के हथियारों और बीच-बीच में मोर्टारों से गोलाबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने तत्काल उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके चलते साढ़े आठ बजे के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी कम होने लगी। हालांकि उसके बाद भी रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। गौरतबल है कि जिले में पिछले छह दिनों से नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ की बंदूकें शांत थीं। ऐसे में एक बार फिर गोलाबारी शुरू होने से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन