{"_id":"5f5e51838ebc3e57be5532fa","slug":"pak-using-underground-tunnels-to-push-terrorists-drones-to-drop-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : सुरंगों के जरिए आतंकियों की भारत में घुसपैठ करा रहा है पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : सुरंगों के जरिए आतंकियों की भारत में घुसपैठ करा रहा है पाकिस्तान
Sun, 13 Sep 2020 10:47 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से भूमिगत सुरंगों और हथियार गिराने के लिए ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि नापाक मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए 'घुसपैठ रोधी ग्रिड' सक्रिय है और सुरंग को उजागर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गलार गांव में 170 मीटर की सुरंग का पता लगाया गया था।
विज्ञापन
इस सुरंग की गहराई 20-25 फुट है और यह पाकिस्तान की तरफ से बनायी गई थी। बीएसएफ की एक टीम ने 28 अगस्त को इसका पता लगाया। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने सुरंग का निरीक्षण किया। यह चनयारी में 2013-14 में पता लगाई गई सुरंग की तरह ही है। नगरोटा मुठभेड़ के बाद हमें गुप्त सूचना मिली थी कि सुरंग के जरिए घुसपैठ की गई और हम इसकी तलाश में थे।
विज्ञापन
इस साल जनवरी में नगरोटा में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए थे। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है लेकिन संकेत हैं कि पाकिस्तान ने घुसपैठियों को पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल किया। उन्होंने ऐसी और सुरंगों के होने की आशंका को खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और पुलिसकर्मी ऐसी और सुरंगों का पता लगाने के लिए अभियान चला रहे हैं ।