{"_id":"59f8176b4f1c1b78548ba0f6","slug":"pak-terrorist-change-the-plan-of-infiltration-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकियों ने बदली घुसपैठ की रणनीति, अब अकेले-अकेले घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकियों ने बदली घुसपैठ की रणनीति, अब अकेले-अकेले घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार मिल रही असफलता से आतंकियों ने घुसपैठ की रणनीति बदल दी है। अब आतंकी ग्रुप के बजाय, अकेले-अकेले घुसपैठ करेंगे, ताकि हमलों को अंजाम दे सकें। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब 50 खूंखार आतंकी घात लगाकर बैठे हुए हैं। वह अब अकेले-अकेले हमला कर अधिक नुकसान करना चाहते हैं। पिछले एक साल में आतंकियों ने कई बार जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के बार्डर पर घुसपैठ की है।
विज्ञापन
हर बार आतंकी मारे गए हैं या फिर वापस भागने को मजबूर हो गए हैं। इस वजह से अब आतंकी अकेले आने की साजिश रच रहे हैं, ताकि घुसपैठ करने पर कम नुकसान हो। आतंकी संगठन के आकाओं ने आतंकियों को यह नया फरमान जारी किया है। आतंकी संगठन चाहते हैं कि अगर कहीं आतंकी पकड़ा भी जाए तो नुकसान कम हो। लेकिन यदि वो घुसपैठ में सफल हो जाए तो अधिक नुकसान करे। वह अधिक से अधिक जान माल को नुकसान पहुंचाए।
विज्ञापन
यह सभी आतंकी आत्मघाती हमलों की ट्रेनिंग लेकर बैठे हुए हैं। करीब 150 किलोमीटर लंबे बार्डर पर करीब 50 आतंकी हर तीन किलोमीटर की दूरी पर घात लगाकर बैठे हुए हैं, जो घुसपैठ कर हमला करने की फिराक में हैं। उल्लेखनीय है कि सांबा, अरनिया, आरएसपुरा आदि में आतंकियों की घुसपैठ को बीएसएफ ने नाकाम किया है। इससे आतंकियों पर पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई का दबाव बढ़ा है। इसलिए अब आतंकी संगठनों ने आतंकियों से कहा है कि जैसे भी जाएं, जम्मू जिलों के बार्डर से घुसपैठ करें और हमला करें। इसके लिए वह ग्रुप में न जाए, अकेले-अकेले घुसपैठ करें।
विज्ञापन