फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pak team come for the Check construction work of hydro-electric project on Sindhu River

पाक सिंधु जल समझौता टीम ने पकलडुल का जायजा लिया 

Wed, 30 Jan 2019 02:11 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 30 Jan 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Pak team come for the Check construction work of hydro-electric project on Sindhu River
सिंधु जल संधि (सांकेतिक तस्वीर)

पाकिस्तान सिंधु आयुक्त सईद मोहम्मद महर अली शाह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को किश्तवाड़ में चिनाब दरिया पर निर्माणाधीन पकलडु़ल पन बिजली परियोजना का जायजा लिया। परियोजना साइट पर बर्फ अधिक होने से टीम को पूरा दिन लग गया। वीरवार को टीम के रटले पनबिजली परियोजना स्थल का दौरा करने की सूचना है। 

विज्ञापन


पकलडुल परियोजना पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। पाकिस्तान टीम ने प्रोजेक्ट साइट का जायजा लिया। यहां पहले चरण का काम शुरू किया जाना है। जेएंडके स्टेट पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन बोर्ड के सदस्य प्रेमनाथ ने बताया कि टीम के सदस्यों ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


परियोजना स्थल पर अन्य लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। पाकिस्तान व भारत के मध्य 1960 में हुए सिंधु जल समझौते के तहत दोनों देश की टीमें एक दूसरे के देशों का दौरा करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन फरवरी को अपने जम्मू के दौरे के दौरान रटले पन बिजली परियोजना का शिलान्यास भी रखना है। रटले पन बिजली परियोजना पर पाकिस्तान आपत्ति जताता रहा है। सिंधु आयोगों की टीमें एक दूसरे के देश का दौरा करके नदियों व दरियाओं पर निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लेती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed