फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak stop the firing at border

तो पाक ने इसलिए बंद की सीमा पर फायरिंग

Sun, 02 Nov 2014 12:56 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
pak stop the firing at border

जम्मू फ्रंटियर के आईजी बीएसएफ राकेश शर्मा के अनुसार भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने सीमा पार से हो रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा पर आधुनिक उपकरणों के कारणों घुसपैठ की कोशिशों को लगातार नाकाम बनाया गया है और जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

विज्ञापन


उधमपुर में पासिंग आउट परेड के दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आईजी ने कहा कुछ दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। भारतीय जवानों ने इसका कड़ा जवाब दिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद है।
विज्ञापन


सीमा पर तैनात जवानों की मुस्तैदी के कारण पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। उनके अनुसार आने वाले दिनों में धुंध अधिक होगी, लेकिन आधुनिक उपकरण धुंध में भी घुसपैठ का पता लगाने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की गोलाबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब

pak stop the firing at border

इसलिए किसी भी तरह की घुसपैठ नहीं हो सकती। सीमा पर आधुनिक उपकरणों के लैस बल के जवान दिन रात कड़ी मेहनत से पहरा देते हैं। इसलिए वे किसी भी कीमत पर घुसपैठ रोकने में सक्षम हैं।

पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ का प्रयास हो सकता है, लेकिन वह कामयाबी नहीं होगा। पाक की हर कोशिश को नाकाम कर दिया जाएगा। घुसपैठ रोकने के लिए सर्विलांस बढ़ाई गई है।

तारबंदी के कारण नदी नालों से भी घुसपैठ के प्रयास नहीं हो सकते हैं, लेकिन वहां भी जवान मुस्तैद हैं। सीमा पर थ्री टायर सुरक्षा के इंतजाम हैं और जवान हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed