फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak not responding about suspended loc trade matter

LoC Trade: पाक ने नहीं दिया कोई जवाब

Wed, 11 Feb 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 11 Feb 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
pak not responding about suspended loc trade matter

उत्तरी कश्मीर में ऊड़ी के ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में पाक अधिकृत कश्मीर से शुक्रवार को आए एक ट्रक से ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद बुधवार को भी आरपार एलओसी व्यापार स्थगित रहा। गतिरोध को सुलझाने के लिए पाक अधिकारियों के साथ सोमवार को हुई एक बैठक से कोई हल नहीं निकल पाया।

विज्ञापन


वहीं मामला जल्द सुलझने के लिए बंधक बनाए गए भारतीय ट्रक चालकों के परिवार वालों ने गुहार लगाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को क्रास एलओसी ट्रेड के दौरान 12 किलो ब्राउन शुगर, 300 छोटे पैकटों में बरामद किया गया था। इस खेप के पकड़े जाने के बाद से गतिरोध बरकरार है। इसकी वजह से मंगलवार को भी क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित रहा।
विज्ञापन


यह जानकारी बारामुला के जिला उपायुक्त तलत परवेज ने फोन पर दी। उन्होंने बताया कि गतिरोध को दूर करने के लिए ऊड़ी क्षेत्र में स्थित कमान चौकी के पास अमन सेतु पर सोमवार को भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई थी और उनके द्वारा कहा गया था कि वह मंगलवार को व्यापार शुरू करने के लिए जवाब देंगे, लेकिन मंगलवार शाम तक उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पाकिस्तानी अधिकारी बंधक भारतीय ड्राइवर की रिहाई के साथ-साथ सहयोग मांग रहे हैं। हमारी ओर से सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया गया है। लेकिन ड्राइवर की रिहाई संभव नहीं, जबतक पूर्ण रूप से जांच पूरी नहीं होती। परवेज ने आश्वासन दिलाया कि ऐसे कदम उठाए जाएंगे, जिनसे गतिरोध दूर हो सके।


सलामाबाद में भी फंसे हैं कई ट्रक
वहीं पाक अधिकृत कश्मीर में बंधक बनाए 50 ट्रक चालकों के परिवार वालों ने प्रशासन से जल्द इस गतिरोध को दूर करने की गुहार लगाई है। वहीं सलामाबाद में फंसे कई ट्रक चालक जो अपना माल पाक अधिकृत कश्मीर ले जाने का इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने भी प्रशासन से जल्द इस गतिरोध को दूर करने की मांग की है। उनके अनुसार वह कई दिनों से फंसे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द गतिरोध दूर होगा और वह अपना माल सही सलामत उस पार ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed