फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pak intruder shot dead along international border in Jammu and Kashmir Samba

J&K: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, पाकिस्तानी घुसपैठिया किया ढेर, ये सामान बरामद

Tue, 25 Jul 2023 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jul 2023 08:09 AM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने एक पाक तस्कर को मार गिराया है, जब वह रामगढ़ सीमा इलाके के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। पाक तस्कर के शव के साथ संदिग्ध नशीले पदार्थों के चार पैकेट बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Pak intruder shot dead along international border in Jammu and Kashmir Samba
घुसपैठिया ढेर - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सतर्क सीमा रक्षकों ने सोमवार देर रात रामगढ़ सेक्टर में एसएम पुरा पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और जब संदिग्ध घुसपैठिये ने बार-बार दी गई चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया तो गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक व्यक्ति को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इलाके की तलाशी के बाद नशीले पदार्थों के चार पैकेट (वजन लगभग 4 किलोग्राम) मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के पीआरओ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने एक पाक तस्कर को मार गिराया है, जब वह रामगढ़ सीमा इलाके के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। पाक तस्कर के शव के साथ संदिग्ध नशीले पदार्थों के चार पैकेट बरामद किए हैं। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed