{"_id":"0c392a88206d073b8de5e7bbcce93df5","slug":"pak-firing-victim-women-s-funeral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीबारी की शिकार हुई महिला का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीबारी की शिकार हुई महिला का अंतिम संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Jan 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती गांव मंगु चक्क में पाकिस्तानी गोलाबारी की शिकार हुई तोशी देवी का रविवार को गांव के निकट अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर भाजपा विधायक कुलदीप राज, जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम चरणजीत सिंह, तहसीलदार शैलो राम आदि पहुंचे थे।
विज्ञापन
इससे पहले सोमराज के घर पर मृतका तोशी देवी के अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ था। आसपास के गांवों के लोग जो सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव में पहुंचे थे।
विज्ञापन
रविवार को पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी नहीं हुई, लेकिन जो दर्द और दहशत का आलम एक दिन पहले सीमांत लोगों को नसीब हुए, वह लंबे समय तक उनके जेहन में बने रहेंगे। घर में महिलाओं के रोने की आवाजें हर किसी की आंख नम कर रही थीं।
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदार भी अपने को संभाल नहीं पा रहे थे। एक कोने पर मृतका की बेटी सुनीता मां के शव देखकर विलख रही थी। महिलाएं उसे संभालने में लगी थी। वह रोती हुई कह रही थी कि अपने हाथों से खाना खिलाकर उसकी मां ने सुबह उसे स्कूल भेजा था।
घर में चीख-पुकार देख हर कोई पाक करतूत को कोस रहा था। जैसे ही शव को लोग उठाकर चलने लगे, घर की महिलाएं और बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। इस बीच वह यह भी भूल गए कि कुछ ही दूरी पर पाक सीमा है, जहां रोने की आवाजें साफ सुनाई दे रही होंगी।
अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। स्थानीय सरपंच शशिपाल, सरपंच दर्शन चौधरी, चेयरमैन कमल गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।