फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak firing on international border

शाम होते ही सीमा पर फिर बरसे पाकिस्तानी गोले

Wed, 08 Oct 2014 10:51 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
pak firing on international border

आईबी पर हीरानगर सेक्टर से लेकर अखनूर सेक्टर तक और एलओसी पर पूरे पुंछ जिले में पाकिस्तान भीषण गोलाबारी कर रहा है। 300 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में लगातार चल रही भीषण गोलाबारी में सेना के एक जेसीओ और दो जवानों समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


साब्जियां के गली मैदान में पाक मोर्टार फटने से घायल जेसीओ सुभाष सिंह (जिला सांबा) और दोनों जवानों बसंत कुमार और सुरजीत सिंह (जिला जम्मू) की हालत बेहद नाजुक है। मंगलवार शाम होते ही आईबी पर हीरानगर सेक्टर से लेकर जम्मू संभाग में पूरी एलओसी पर पाकिस्तानी मोर्टार गिर रहे थे।
विज्ञापन


फायरिंग रेंज अधिक होने के चलते पाकिस्तानी मोर्टार रिहायशी इलाकों में भी गिर रहे थे। आईबी पर पाक गोलाबारी के चलते 27 गांवों से करीब दस हजार ग्रामीण पलायन कर कैंपों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीओ और दो जवानों सहित दो दर्जन घायल

pak firing on international border

छह गांव पूरी तरह खाली हो गए हैं। एलओसी पर भी भीषण गोलाबारी के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से सीमांत ग्रामीणों को घरों के पास बंकर बनाने की अपील की जारी रही है।

प्रशासन की ओर से एलओसी से थोड़ी दूरी पर स्थित इलाकों में सरकारी इमारतें और स्कूलों को खाली करवाया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को वहां शिफ्ट किया जा सके।

एलओसी और सीमा पर कुछेक इलाकों में देर रात शुरू हुई भारी बारिश और तेज आंधी के चलते फायरिंग बंद हो गई थी। इससे पहले पाक रेंजरों ने मंगलवार सुबह आईबी पर और पाक  सेना ने दिनभर एलओसी पर गोलाबारी की। सोमवार रातभर भी रुक रुक कर गोलाबारी जारी रही थी।

एक के बाद एक घरों में गिर रहे मोर्टार शेल

pak firing on international border

बुधवार सुबह अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा दागा गया एक मोर्टार थाने की चहारदीवारी के पास गिरा और फट गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। वहीं आईबी पर ही परगवाल (अखनूर सेक्टर) में पाकिस्तानी गोलाबारी में चार लोग घायल हुए हैं।

आईबी पर लगातार पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते बस स्टैंड और बाजार खाली कराए गए हैं। आरएस पुरा सेक्टर और अरनिया सेक्टर के 27 गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए कैंपों में रह रहे हैं।

हालात का जायजा लेने पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा भी पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इलाके की आंतरिक सुरक्षा को पुख्ता बनाने और सीमांत ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए।

सेना ने दो संदिग्‍धों को हिरासत में लिया

pak firing on international border

उच्च पदस्थ सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को सीमांत इलाकों की गुप्त सूचनाएं पहुंचाने के शक में सेना द्वारा दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बताया जा रहा है कि एक को मंगलवार शाम छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे की पड़ताल अभी जारी थी।

एलओसी पर जिला पुंछ की मेंढर तहसील के सोनागली और मनकोट में पाकिस्तानी सेना ने सुबह 11.30 बजे गोलाबारी शुरू की। इसके बाद शाम 5.30 बजे शाहपुर, केरनी, कसबा और मंदार में भी पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की।

शाम छह बजे बालाकोट सेक्टर और साब्जियां में भी गोलाबारी शुरू हो गई। शाम होते होते पूरी एलओसी पर पाक सेना भीषण गोलाबारी कर रही थी। आईबी पर भी शाम होते होते हीरानगर, रामगढ़, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया, कानाचक्क, अखनूर और परगवाल में भी भीषण गोलाबारी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed