{"_id":"f6bb91a02bc06902c4c007f11d49b069","slug":"pak-firing-farmers-of-fifty-villages-under-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक गोलीबारी से पचास गांवों पर छाया यह संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक गोलीबारी से पचास गांवों पर छाया यह संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, अब्दुल्लियां
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
सीमांत गांव में करीब 20 हजार हेक्टेयर पर फसल लगाई जानी है। इसके लिए खेतों में पानी डालकर कदवान किया गया है, जिसमें धान लगाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए बाहरी राज्यों से श्रमिकों को बुलाया गया है। लेकिन गोलाबारी से श्रमिक काम करने को तैयार नहीं। एक श्रमिक गोलाबारी में घायल हो गया। इसके बाद सीमांत इलाकों से मजदूरों ने पलायन कर दिया है।
विज्ञापन
आरएस पुरा क्षेत्र के करीब पचास गांव में गोलाबारी की वजह से फसल लगाने का काम प्रभावित हुआ है। बरसालपुर गांव के ज्ञान सिंह का कहना है कि खेतों में धान लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन एन मौके पर पाक गोलाबारी ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। अब तो खेतों में जाने से भी डर लग रहा है। हालांकि गोलाबारी के बावजूद कुछ किसान फसलों में धान लगाने की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन धान के लिए मजदूर नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
गांव बासपुर बंगलों के पूर्व सरपंच और राज्य बासमती ग्रोवर्स एसोसिएशन के प्रधान चौधरी देव राज ने कहा कि एन मौके पर पाक गोलाबारी ने फसल पर प्रहार किया है। अब मजदूर ही नहीं तो फसलें लगाएंगे कैसे। इस वर्ष बारिश होने से उम्मीद थी कि वक्त पर फसल लग जाएगी। किसानों ने तैयारी कर ली थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब किसानों की फसल नहीं लग पाएगी। क्योंकि मजदूर काम करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन