{"_id":"450c55acd54e2e1cad99a3deb9e1d401","slug":"pak-firing-at-indian-border-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आने जाने वालों पर फूट रहा पीड़ितों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आने जाने वालों पर फूट रहा पीड़ितों का आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Oct 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसी में मंगलवार को सियासी नेताओं और अस्पताल प्रशासन को पाक गोलाबारी के घायलों के तीमारदारों का विरोध झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि गोलाबारी का कोई स्थायी हल नहीं निकाला जा रहा है। वे लगातार पाक गोलाबारी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार ने पुराने वादों पर भी कुछ नहीं किया है। चिकित्सा में देरी मिलने पर भी तीमारदार भड़के। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप करने से घायलों को चिकित्सा सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, सांसद सीताराम येचुरी आदि घायलों का हालचाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार घायलों को सभी चिकित्सा सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं। जीएमसी में सुबह मंगलवार उस समय तनावपूर्ण स्थिति हो गई, जब कुछ डाक्टरों द्वारा बाहर से दवाई लाने को कहा।
विज्ञापन
तीमारदारों ने कहा कि एक तो वे पहले ही पाक गोलाबारी की मार झेल रहे हैं, उस पर उन्हें दवाइयों के लिए भी बाहर भेजा जा रहा है। तीमारदार नरेंद्र, सोनू ने कहा कि गोलाबारी के बाद विस्थापित होकर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचने पर उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है। ऐसे में सरकार की पीड़ितों को सभी उचित सुविधाएं मुहैया करवाना जिम्मेदारी बनती है।
उन्होंने कहा कि पहले भी गोलाबारी के बाद पीड़ितों को पांच मरले का प्लाट देने की घोषणाएं की गईं लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया है। तीन घायलों को सिटी एनजीओ ग्राफी के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भेजना पड़ा।