सियासी दलों में पाक की हिमाकत पर आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की जा रही भारी गोलाबारी पर राजनीतिक दलों में भी आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सीमा पर हालात को बर्दाश्त से बाहर बताते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान को करारा सबक सिखाने पर जोर दिया है।
उनका कहना है कि नागरिक बस्तियों को सीधा निशाना बनाया गया है। छोटे छोटे बच्चे घायल हुए हैं। पांच नागरिकों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में घायल है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पाक को कड़ा सबक सिखाने की जरूरत है।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता गुलचैन सिंह चाढ़क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि वह गोलाबारी वाले इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लें। उन्होंने पाकिस्तान की गोलाबारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि युद्ध विराम का उल्लंघन रूटीन मामला बन चुका है, जो गंभीर बात है।
सरकार को इस पर कड़े कदम उठाने चाहिए। पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी में अरनिया सेक्टर में नागरिक बस्तियों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है।