फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak firing at indian border

मोदी के वापस लौटते ही पाक ने फिर दागे गोले

Thu, 02 Oct 2014 12:38 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
pak firing at indian border

पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दिए जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने जिले के साब्जियां सेक्टर में एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर स्थित भारतीय सेना की चौकी को निशाना बनाकर फायरिंग की।

विज्ञापन


शाम करीब छह बजे हुई फायरिंग के दौरान रात आठ बजे तक पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। पर रात आठ बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हैवी वाल्यूम फायरिंग शुरू कर दी और मोर्टार भी दागे।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक रिहायशी इलाकों में भी पाकिस्तानी गोले गिरे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। वहीं पाक फायरिंग के बाद सीमा पर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साब्जियां सेक्टर में चौकी को बनाया निशाना

pak firing at indian border

सेना की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शाम करीब छह बजे पाकिस्तानी सेना की 640 मुजाहिदीन रेजीमेंट की ओर से एन-कांटूर से नियंत्रण रेखा से सटी 34 गढ़वाल राइफल्स की खालसा-2 चौकी पर फायरिंग कर दी।

पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय सेना द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सैन्य अफसरों के मुताबिक रात आठ बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से हैवी वाल्यूम फायरिंग शुरू कर दी गई।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा मोर्टार भी दागे गए। देर रात समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed