फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Paid tribute to Naik Parvej, who made the supreme sacrifice in the line of duty in baramulla kashmir

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में खाई में गिरने से जवान की मौत

Fri, 29 Mar 2019 01:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 29 Mar 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to Naik Parvej, who made the supreme sacrifice in the line of duty in baramulla kashmir
जवान परवेज - फोटो : सेना
उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गुरुवार को पेट्रोलिंग के दौरान सेना के एक जवान की नाले में गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय में उसे कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेना प्रवक्ता के बयान के अनुसार नायक परवेज (29) उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एक ऑपरेशनल पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा था। गुरुवार को पेट्रोलिंग के दौरान हुए भूस्खलन के कारण वह एक नाले में जा गिरा, इसमें जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रवक्ता ने बताया कि नायक परवेज 2009 में सेना में भर्ती हुआ था। वो राजस्थान के जिला राजसमंद की भीम तहसील के शेखावस गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और 2 बच्चे हैं।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि जवान के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया है। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सेना परिवार के साथ है और उनकी हर मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed