{"_id":"62989fe5e815fa7c9d15c117","slug":"padamshree-santoor-maestro-pandit-bhajan-sopori-passed-away-at-gurugram-fortis-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhajan Sopori Passed Away: मशहूर संतूर वादक भजन सोपोरी का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhajan Sopori Passed Away: मशहूर संतूर वादक भजन सोपोरी का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
Thu, 02 Jun 2022 05:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:52 PM IST
सार
मशहूर संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 74 साल के थे।
विज्ञापन
Bhajan Sopori
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मशहूर संतूर वादक एवं पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पंडित भजन सोपोरी ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 74 वर्ष के थे। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
पंडित सोपोरी का जन्म वर्ष 1948 में श्रीनगर में हुआ था। उनका पूरा नाम भजन लाल सोपोरी है और इनके पिता पंडित एसएन सोपोरी भी एक संतूर वादक थे। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से संबंधित थे।
विज्ञापन
सोपोरी कश्मीर घाटी के सोपोर के रहने वाले थे। वह अपने वंश को प्राचीन संतूर विशेषज्ञों से जोड़ते थे। उनके परिवार की छह पीढ़ियां संगीत से जुड़ी हैं। सोपोरी के बेटे अभय रुस्तम सोपोरी भी संतूर वादक हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 10 मई को भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का मुंबई के पाली हिल स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी आयु 83 वर्ष थी। 11 मई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था।