{"_id":"294baf79ee28571d1626b478581f299b","slug":"overloading-vehicles-now-cancel-license-and-permit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों पर ओवरलोडिंग करने वालो की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों पर ओवरलोडिंग करने वालो की अब खैर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के अब चालान काटने की बजाय सीधा वाहन का परमिट और चालक का लाइसेंस रद्द होगा। नए साल में परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग रोकने का यह महत्वपूर्ण निर्णय होगा।
विज्ञापन
बार-बार ओवरलोडिंग करने वाले दो दर्जन वाहन चालकों की विभाग ने सूची तैयार की है। इन वाहनों के परमिट रद्द होंगे। कुछ ही दिन में इसकी सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यह वाहन पिछले कुछ साल से लगातार ऐसा कर रहे हैं। आरटीओ अश्विनी खजुरिया ने कहा कि नए साल में ओवरलोडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
जम्मू से आरएस पुरा, अखनूर, कठुआ, उधमपुर, अन्य जिलों और शहर में चलने वाली बसें एवं मिनी बसें ओवरलोडिंग करती हैं।
वर्ष 2015 में परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों से 2.53 करोड़ रुपये की वसूली की है।
बावजूद इसके ओवरलोडिंग थम नहीं रही। आरटीओ का कहना है कि इतना राजस्व परिवहन विभाग के इतिहास में पहली बार एकत्र हुआ है, लेकिन फिर भी ओवरलोडिंग करने वाले सुधर नहीं रहे।
विज्ञापन
इसलिए अब परमिट और लाइसेंस रद्द होंगे। आरटीओ का कहना है कि ट्रकों की ओवरलोडिंग भी बहुत ज्यादा है, जिसे रोक पाना मुश्किल हो रहा है।
विभाग ने दो दर्जन ट्रकों और बसों की सूची तैयार की है। यह बार-बार उल्लंघन करते हैं, इनके परमिट बहुत जल्द ही रद्द कर दिए जाएंगे।