फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   overbridge in vijaypur

Jammu News: विजयपुर में रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, आठ गांवों के 10 हजार आबादी को राहत

विज्ञापन
overbridge in vijaypur
सांबा। जिले के गुड़ा सलाथिया, धार्मिक स्थल उत्तरवाहिनी और पुरमंडल के लोगों को रेलवे लाइन पर बने फाटक के बंद होने से होने वाली परेशानी से निजात मिलने जा रही है। रेलमंत्री के हस्तक्षेप से विजयपुर में रेल लाइन पर ओवरब्रिज बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डीपीआर बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। इस ओवरब्रिज के बनने से आठ से गांवों के करीब 10 हजार लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

बता दें, रेल लाइन पर बने फाटक के बंद रहने से गुड़ा, थलोडी, ब्री कमीला, नगरोटा, मोतलियां, उत्तरवाहिनी, संगड़, पुरमंडल की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उत्तरवाहिनी व पुरमंडल में अमावस्या, पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। रेलवे फाटक के बंद रहने से लोग काफी परेशान रहते थे।
विज्ञापन

इस बारे में स्थानीय लोग गत कई वर्षों से ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने सांसद जुगल किशोर शर्मा को भी अपनी परेशानी से अवगत करवाया था। इस पर सांसद ने गत वर्ष 31 जुलाई 2023 को रेल मंत्री को खत लिखकर लोगों की समस्या से अवगत करवाया था। इस पर रेल मंत्री ने संज्ञान लिया व डीपीआर तैयार करने को कहा। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि अब आठ से ज्यादा गांवों के लोगों को रेलवे फाटक पर खड़े रहने की समस्या से निजात मिलेगी। धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed