फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Over 52% kashmiri believe polls in J&K are fair

'52 % कश्मीरी मानते है, निष्पक्ष है जम्मू-कश्मीर चुनाव'

Fri, 28 Nov 2014 06:44 PM IST
एजेंसी/ जम्मू
एजेंसी/ जम्मू Updated Fri, 28 Nov 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
Over 52% kashmiri believe polls in J&K are fair
हाल ही में एक पाकिस्तानी अखबार की ओर से कराए गए ऑनलाइन सर्वे में 52 फीसदी से ज्यादा कश्मीरी लोगों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं।
विज्ञापन


'ऑनलाइन सर्वेक्षण में पूछा गया था कि ‘क्या भारत-अधिकृत कश्मीर में हुए चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं?' इस सवाल का जवाब देने वाले करीब 8,000 लोगों में से 52.54 प्रतिशत लोगों ने कहा' हां।' सर्वेक्षण में शामिल बाकी लोगों का मानना है कि राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं हैं।
विज्ञापन


राज्य में 25 नवंबर को पहले चरण के लिए हुए मतदान में 72 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। इसी की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान के अखबार ने यह सर्वेक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद पनपने के बाद से पाकिस्तानी मीडिया राज्य में होने वाले चुनावों को सामान्य रूप से स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं मानता था। इस दावे की पुष्टि के लिए पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहने को तर्क के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed