{"_id":"63daa17155f8bd101d3a9d4d","slug":"over-20-shops-built-on-encroached-land-sealed-in-srinagar-s-aftab-market-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: श्रीनगर के आफताब मार्केट में 'अतिक्रमित भूमि' पर बनी 20 से अधिक दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: श्रीनगर के आफताब मार्केट में 'अतिक्रमित भूमि' पर बनी 20 से अधिक दुकानें सील
Wed, 01 Feb 2023 10:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 01 Feb 2023 10:59 PM IST
सार
श्रीनगर के लाल चौक से सटे आफताब मार्केट में बुधवार को 2० से अधिक दुकानों को यह कहते हुए सील कर दिया कि इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक से सटे आफताब मार्केट में बुधवार को 2० से अधिक दुकानों को यह कहते हुए सील कर दिया कि इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि 2.7 कनाल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था, जहां 20 से अधिक दुकानें बनाई गई थीं। अधिकारी ने कहा, "अधिकारियों को आफताब मार्केट में जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में एक शिकायत मिली थी, जहां 20 से अधिक दुकानें खड़ी की गई थीं और अवैध कब्जा करने वालों को बेदखली का नोटिस भी दिया गया था, लेकिन वे खाली करने में विफल रहे, जिसके बाद हमने दुकान को सील करना शुरू कर दिया।"
विज्ञापन
वहीं, इस बीच दुकानदारों ने यह दावा करते हुए विरोध किया कि वे श्रीनगर नगर निगम को किराए का भुगतान कर रहे हैं, हालांकि, अधिकारियों ने इसका खंडन किया है।
विज्ञापन