फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   over 1400 Anganwadies centres damage in flood

तबाही की बारिश में बह गए 1400 आंगनबाड़ी केन्द्र

Fri, 26 Sep 2014 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 26 Sep 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
over 1400 Anganwadies centres damage in flood

जम्मू कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ ने घाटी में हर तरफ बर्बादी का मंजर पैदा कर दिया है। लोगों की निजी संपत्ति के साथ ही सरकारी संपति को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ में 1400 के करीब आंगनबाड़ी केन्द्र भी तबाह हो गए हैं, जिन्हें दोबारा खड़ा करना प्रदेश सरकार के लिए खासा चुनौतीभरा काम है।

विज्ञापन


पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर की सोशल वेलफेयर मंत्री सकीना इटू ने बताया कि बाढ़ से कश्मीर घाटी में ही 1218 के करीब आंगनबाड़ी केन्द्रों को नुकसान पहुंचा है वहीं 209 के करीब केन्द्र जम्मू संभाग में क्षतिग्रस्त हो गए। इटू बताती हैं कि कश्मीर में कुल 15095 आंगनबाड़ी केन्द्र काम कर रहे थे।
विज्ञापन


जिनमें से 494 पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि 494 आशिंक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि जम्मू संभाग में 13514 केन्द्र काम कर रहे थे इनमें से 20 केन्द्र पूरी तरह तबाह हुए जबकि 189 केन्द्रों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा यहां रखे 9 करोड़ रुपये के पोषण आहार को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed