फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ornamental stolen news

Jammu News: साधु के वेश में आया लुटेरा सोने की चेन लेकर फरार

Tue, 03 Sep 2024 06:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 03 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
ornamental stolen news
अरनिया। गांव कूल कलां बस्ती नंबर दो में साधु के वेश में आया लुटेरा सोने की चेन लेकर फरार हो गया। प्रिया सैनी निवासी कूल कलां बस्ती नंबर 2 ने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो घर पर साधु आया और उसे खाना देने के लिए कहा। इसके बाद उसने बताया कि तुम्हारा पति सड़क हादसे का शिकार हो जाएगा। प्रिया ने कहा कि उसने उसे बातों में उलझा लिया। इसके बाद तंत्र-मंत्र बोलने लगा। साधु ने प्रिया सैनी को सोने की वस्तु लाने के लिए कहा। प्रिया ने सोने की चेन लाकर उसके सामने रख दी। सोने की चेन हाथ में लेकर साधु ने तंत्र-मंत्र बोलना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने सोने की चेन अपने पास रख ली और घर से बाहर निकल गया। संवाद
विज्ञापन

प्रिया सैनी ने बताया कि साधु के जाने के बाद उसे याद आया कि उसने सोने की चेन उसे दी थी। साधु जब घर के बाहर निकला तो देखा कि घर के बाहर एक औरत खड़ी है। उसने जोर से उसे धक्का मार दिया। गिरने से महिला के चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर प्रिया सैनी के बयान दर्ज किए। पुलिस साधु की तलाश करने में जुट चुकी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी अज्ञात व्यक्ति को घर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed