फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Orders to disconnect electricity and water connections

Jammu News: रोहिंग्याओं की अवैध काॅलोनी में बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के आदेश

विज्ञापन
Orders to disconnect electricity and water connections
जम्मू। छन्नी रामा में अवैध रूप से बसी रोहिंग्याओं की काॅलोनी में बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी हुए हैं। यह आदेश एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन छन्नी रामा के अध्यक्ष की शिकायत पर जारी किया गया है। उन्होंने रोहिंग्याओं को बेदखल करने का अनुरोध किया है। चूंकि रोहिंग्याओं के एक समूह ने अवैध रूप से एक भूखंड पर कब्जा कर लिया है। बिना अनुमति के झुग्गियां और अनाधिकृत कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा है इसलिए उनके बसने से जम्मू वासियों के लिए कानून-व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार रोहिंग्या अक्सर शोरगुल वाले झगड़ों और मारपीट में लिप्त रहते हैं। इससे इलाके की शांति भंग होती है। इस संबंध में एसडीएम बाहु ने बिजली और पानी काटने के आदेश जारी किया है। कहा गया है कि अवैध रूप से कब्जाए गए भूखंडों में उनके बिजली और पानी की आपूर्ति का कनेक्शन काट दिया जाए और इस संबंध में कार्यालय को सूचित किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed