{"_id":"5c1c1d75bdec2256da22f5ab","slug":"order-to-kill-man-eating-leopard-in-riyasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश, पुलिस और सेना ने संयुक्त शुरू किया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश, पुलिस और सेना ने संयुक्त शुरू किया तलाशी अभियान
Fri, 21 Dec 2018 04:23 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो, अमर उजाला, रियासी
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आदमखोर तेंदुओं को मारने की अनुमति वन्य जीव विभाग ने दे दी है। ग्रामीणों के अलावा वन्य जीव विभाग, पुलिस और सेना ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। अलग-अलग ग्रुप तैयार किए गए हैं। वीरवार को तेंदुए को ढूंढने के लिए माहौर, जमलान, जमलान नाला और आसपास के जंगली क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
पंद्रह दिनों के भीतर तेंदुए ने दो मासूम को मार दिया है। दोनों बच्चों के क्षत विक्षत शव जंगल से बरामद हुए थे। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम को भी तेंदुआ उस स्थान पर पहुंचा, जहां से उसने सोमवार शाम को बच्चे को उठाया था। इस दौरान उसके गुर्राने की आवाज काफी देर तक सुना गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हथियार लेकर उसकी तलाश की, लेकिन घना जंगल होने के चलते उसका कुछ पता नहीं चल पाया। दो बच्चों की मौत के बाद से ग्रामीण सहमे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द तेंदुए को मारने या फिर पकड़ने में सफलता नहीं मिली, तो वह किसी और पर भी हमला कर सकता है। तहसीलदार मुंशी राम ने बताया कि प्रशासन इस मामले पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन