फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Order to collect garbage from every house till Gandhi Jayanti

गांधी जयंती तक हर एक घर से कचरा उठाने का आदेश

विज्ञापन
Order to collect garbage from every house till Gandhi Jayanti
जम्मू। आगामी गांधी जयंती तक प्रदेश के हर शहरी घर के आगे से कचरा उठाया जाएगा। इसके लिए शहरी आवास निकाय को साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बनी प्रदेश स्तरीय अपेक्स कमेटी की आठवीं बोर्ड बैठक में इसका आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव अरुण मेहता ने इसे लेकर बैठक की और इसमें कई अन्य विभागों के उच्च अधिकारियों ने भी शिरकत की। इस योजना के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी गहनता से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि मौजूदा समय में 984 वार्ड में डोर टू डोर कचरा उठाया जा रहा है। लेकिन मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के हर एक शहर से 2 अक्तूबर तक डोर टू डोर कचरा उठना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि श्रीनगर और जम्मू दोनों शहरों से कचरा उठाकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में मैनेज किया जा रहा है। कमेटी ने श्रीनगर नगर निगम के लिए इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 529 करोड़ रुपये का एक्शन प्लान को भी मंजूर किया है। अगले पांच सालों में इसका काम होगा। वहीं जम्मू नगर निगम के लिए 415 करोड़ रुपये का रिवाइज प्लान भी मंजूर किया गया है। विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट प्रबंधन की नई अवधारणा घरेलू स्तर पर गीले और सूखे कचरे के वैज्ञानिक पृथक्करण पर आधारित है, जिसके बाद घर-घर कचरा संग्रह और कचरा प्रबंधन केंद्रों तक परिवहन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed