फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Order of Jammu and Kashmir Ladakh Legal Service Authority Core group will be formed for people affected by cloudburst

जम्मू-कश्मीर लद्दाख लीगल सर्विस अथॉरिटी का आदेश: बादल फटने से प्रभावित लोगों के लिए कोर ग्रुप गठित होगा

Fri, 30 Jul 2021 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, जम्मू
न्यूज डेस्क, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Jul 2021 05:12 PM IST
सार

अधिकारियों को कोर समूहों के गठन और कानूनी देखभाल और सहायता केंद्र खोलने और बादल फटने के पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए किए गए उपायों के संबंध में एक व्यापक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है।

विज्ञापन
Order of Jammu and Kashmir Ladakh Legal Service Authority Core group will be formed for people affected by cloudburst
किश्तवाड़ जल प्रलय - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

बादल फटने की घटना से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए कोर ग्रुप के गठन का आदेश दिया गया है। जम्मू-कश्मीर लद्दाख लीगल सर्विस अथॉरिटी के चेयरमैन जस्टिस अली मोहम्मद मागरे ने किश्तवाड़, बांदीपोरा और कारगिल जिलों की जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी को कोर ग्रुप गठित करने के लिए कहा है। यह ग्रुप सरकार और एनजीओ और विभिन्न विभागों की ओर से पीड़ितों को मिलने वाली राहत को सुनिश्चित करेगा। 

विज्ञापन


यह ग्रुप पीड़ितों के लिए बनने वाले आवासीय ढांचे के निर्माण को सुपरवाइज भी करेंगे। यहां पीड़ितों को खाने व रहने आदि की सुविधा दी जाएगी। इनके लिए लीगल जागरूक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विलेज केयर और सपोर्ट सेंटर बनेंगे। ग्रुप अनाथ बच्चों के पुनर्वास, देखभाल और भविष्य की शिक्षा, बीमा पॉलिसियों से संबंधित समस्याओं को कम करने, खोए हुए व्यवसाय और व्यवसायों को फिर से शुरू करने के लिए बैंक ऋण में सहायता, मनोवैज्ञानिक सदमे के शिकार पीड़ितों के लिए मनोचिकित्सक परामर्श की व्यवस्था के लिए सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed