{"_id":"62af8754040f755d42595ae1","slug":"order-jammu-city-news-jmu2622791190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम पूर्वानुमान, राजमार्ग अपडेट के लिए बने डैश बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम पूर्वानुमान, राजमार्ग अपडेट के लिए बने डैश बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को रामबन जिला प्रशासन के साथ अमरनाथ यात्रा व्यवस्था और तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए मौसम पूर्वानुमान, राजमार्ग अपडेट, आने वाले यात्रियों की संख्या, यातायात अपडेट आदि से संबंधित वास्तविक समय की जानकारी के लिए एक डैश बोर्ड तैयार किया जाना चाहिए।
उन्होंने जिला प्रशासन को सुझाव दिया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष रूप से किया जाना चाहिए। अलग हैंडल बनाकर महत्वपूर्ण हैंडल को टैग करके यात्रियों को विश्वसनीय जानकारी के साथ अपडेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि नाशरी से लंबर (बनिहाल) तक 33 लंगर लगाए जाएंगे जहां 30 हजार यात्रियों की व्यवस्था की जा सकती है। यात्रा शुरू होने से पहले चंद्रकोट में यात्री निवास शुरू कर दिया जाएगा। एसएसपीने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी लगाने के साथ ही सीआरपीएफ, आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है।
सुरंग ढहने की घटना की जांच रिपोर्ट की ली जानकारी
डॉ. जितेंद्र सिंह ने रामबन में सुरंग ढहने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच रिपोर्ट की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि मृतकों को 20 लाख अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है। दो लाख अतिरिक्त राशि का भुगतान किया गया है।