{"_id":"61a7e1a3f5477e26a35e6672","slug":"order-jammu-city-news-jmu248997477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करे यातायात पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करे यातायात पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बढ़ती जाम की समस्या के प्रति यातायात पुलिस सख्त हो गई है। बुधवार को एसएसपी ट्रैफिक ने बेतरतीब पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने परेड, इंदिरा चौक, डोगरा चौक, बस स्टैंड, कनाल रोड, तालाब तिल्लो रोड, जानीपुर, अंबफला, बख्शी नगर, बिक्रम चौक और नरवाल पर यातायात के प्रवाह को सुचारू करने के लिए सभी आवश्यक उपाय उठाने पर जोर दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को एसएसपी ट्रैफिक डॉ. कौशल शर्मा ने यातायात पुलिस के काम की समीक्षा की। उन्होंने मॉल, कुंजवानी, सतवारी और अखनूर, बिश्नाह, आरएस पुरा और नगरोटा में भी नियमों को सख्ती से लागू करने को कहा है। इससे जाम की समस्या हल होगी। लोग परेशान नहीं होंगे।
एसएसपी ट्रैफिक ने एक माह के दौरान यातायात को विनियमित करने में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अधिकारियों की सराहना की। वहीं, लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी शादियों के मौसम यातायात में वृद्धि को देखते हुए नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।