फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Order for investigation of all water tanks in Jammu division taken cognizance after tank collapse in Akhnoor

Jammu: जम्मू संभाग में पानी की सभी टंकियों की जांच के आदेश, अखनूर में टंकी ढहने के बाद लिया संज्ञान

Tue, 10 Jan 2023 10:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 10:34 AM IST
सार

जम्मू संभाग की सभी खस्ताहाल टंकियों की रिपोर्ट तलब करने के साथ ही पानी आपूर्ति करने वाली टंकियों की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही खस्ताहाल टंकियों से पानी की आपूर्ति तुरंत ही बंद करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
Order for investigation of all water tanks in Jammu division taken cognizance after tank collapse in Akhnoor
पानी की टंकी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अखनूर के गांव नाई बाला में 50 हजार गैलन पानी की क्षमता वाली टंकी ढहने के मामले में जलशक्ति विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसके तहत जम्मू संभाग की सभी खस्ताहाल टंकियों की रिपोर्ट तलब करने के साथ ही पानी आपूर्ति करने वाली टंकियों की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही खस्ताहाल टंकियों से पानी की आपूर्ति तुरंत ही बंद करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय से यह आदेश जारी हुआ है। विभाग की ओर से गांव नाई ढही टंकी जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट तीन दिन में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। खस्ताहाल टंकी की मरम्मत के लिए चार बार टेंडर जारी किया गया था। हालांकि क्षेत्रवासियों ने टंकी के कार्य में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि विभाग को पहले से जानकारी थी कि टंकी खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन


गांव नाई वाला में बीते गुरुवार की रात को क्षेत्र में पानी की टंकी ढह गई थी। जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर ने स्थिति का जायजा लेकर पास की अन्य खस्ताहाल टंकियों को बंद करवा दिया था। रविवार रात को चार सौ परिवारों के लिए बूस्टर के तहत पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर की ओर से जम्मू सभाग की सभी पानी की टंकियों की जांच के आदेश जारी कर रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही खस्ताहाल टंकियों से पानी की आपूर्ति बंद करने के लिए कहा गया है। अखनूर के नाई वाला में चार सौ परिवारों के लिए बूस्टर के तहत पानी की आपूर्ति शुरू की गई है। -ब्रह्मा ज्योत, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed