फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   OPPOSITION WALKSOUT FROM HOUSE ON ISSUE OF GST IN JAMMU KASHMIR

J&K: जीएसटी पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, नेकां-कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

Fri, 07 Jul 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 07 Jul 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
OPPOSITION WALKSOUT FROM HOUSE ON ISSUE OF GST IN JAMMU KASHMIR
जम्मू कश्मीर विधानसभा - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर में जीएसटी बिल पर सरकार का गतिरोध भले खत्म हो गया हो लेकिन रियासत में इसपर विपक्ष का विरोधी रवैया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जम्मू कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन जीएसटी पर चर्चा से विपक्ष ने विरोध स्वरूप इसमें हिस्सा न लेने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्रीनगर में जम्मू कश्मीर विधानसभा में जीएसटी पर चर्चा होनी थी। इस चर्चा की शुरूआत में ही रियासत की प्रमुख विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने सदन में चर्चा का बहिष्कार किया है। नेकां पूर्व में ही जीएसटी का विरोध करती आई है। विपक्षी पार्टियां सरकार पर आरोप लगाती आई हैं कि जीएसटी लागू कर 
विज्ञापन


शुक्रवार को सदन में चर्चा के लिए सत्तापक्ष के लोग तो पहुंचे लेकिन नेशनल कांफ्रेंस का कोई भी सदस्य विधानसभा में नहीं गया। इसके अलावा कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। गौरतलब है कि इससे पूर्व विधानसभा में जीएसटी का प्रस्ताव पेश होने के दौरान भी काफी हंगामा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी प्रस्ताव पेश करने के दौरान भी हुआ था हंगामा

OPPOSITION WALKSOUT FROM HOUSE ON ISSUE OF GST IN JAMMU KASHMIR
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

जीएसटी को लागू करने के तरीके पर विचार-विमर्श के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बीच राज्य विधानसभा तथा विधान परिषद में मंगलवार को जीएसटी लागू करने का प्रस्ताव पेश किया गया इस दौरान विपक्षी नेकां-कांग्रेस ने नारेबाजी की और काले झंडे लहराए। विपक्षी सदस्यों ने वेल में पहुंचकर भी नारेबाजी की। हंगामे में निर्दलीय विधायकों ने भी साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed