{"_id":"586a5c0b4f1c1b0c1015831d","slug":"opposition-walkout-from-jammu-kashmir-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र: नेकां और कांग्रेस सदस्यों ने विधान परिषद से वाक किया आउट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र: नेकां और कांग्रेस सदस्यों ने विधान परिषद से वाक किया आउट
ब्यूरो, अमर उजाला/ जम्मू
Updated Mon, 02 Jan 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते विधायक
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद सत्र के पहले दिन मृत्यु लेख संदर्भ के बीच में ही नेकां व कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि कांग्रेस सदस्य जहांगीर हुसेन मीर, जुगल किशोर शर्मा और नरेश गुप्ता ने हंगामे के बीच दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेकां व कांग्रेस के सदस्य सदन से वाक आउट कर गए।
इस बाद भाजपा व पीडीपी सदस्यों ने मृत्यु लेख संदर्भ पर सदन में रियासत के पूर्व राज्यपाल रहे ले. जनरल रिटायर्ड एस के सिन्हा, बिहार व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे मोहम्मद शफी कुरैशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगतराम शर्मा, पूर्व विधायक एवं सांसद मोहम्मद शफी भट्ट, पूर्व मंत्री गुलाम उद दीन शाह, एमएलसी धर्मवीर सिंह ओबराय, पूर्व एमएलसी अजीज मोहम्मद कारी और पूर्व विधायक पृथ्वी चंद को सदस्यों ने याद करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीडीपी सदस्य फिरदोस टाक ने कहा कि नेकां व कांग्रेस सदस्यों ने मृत्यु लेख संदर्भ का भी ध्यान नहीं रखा। उन्होंने विपक्ष का इस तरह का रवैया पहली बार देखा है। उन्होंने वर्तमान नेकां सदस्य धर्मवीर सिंह ओबराय का निधन हुआ है लेकिन सदन में नेकां सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि देने के बजाए वाक आउट कर गए। भाजपा सदस्य सोफी मोहम्मद युसुफ ने विपक्षी सदस्यों के व्यवहार पर हैरानी जताई।

'हिंदोस्तान जिंदाबाद करने वालों का सदन में स्वागत'
हंगामा करते विपक्षी पार्टियों के विधायक
- फोटो : AMAR UJALA
भाजपा सदस्य अशोक खजूरिया ने कहा कि हर पार्टी की अपनी सोच होती है लेकिन मृत्यु लेख संदर्भ का ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत माता हमारी माता है।
हिंदोस्तान जिंदाबाद करने वाले का सदन में स्वागत होगा और जो ऐसा नहीं करता वह पाकिस्तानी माना जाएगा। भाजपा सदस्य विबोध गुप्ता व पीडीपी सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा एमएलसी अजातशत्रु सिंह ने भी दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पूर्व नेकां सदस्यों ने मृत्यु लेख संदर्भ में कश्मीर में मारे गए युवाओं को शामिल करने की मांग की। वहीं कांग्रेस सदस्यों ने शहीद सैनिकों को भी मृत्यु लेख संदर्भ में जगह देने पर जोर दिया।