फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   opposition raised questions at new recruitment policy

नई भर्ती नीति पर विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

Mon, 20 Apr 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 20 Apr 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
opposition raised questions at new recruitment policy

रियासती कबीना की नई भर्ती नीति को मंजूरी पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। यहां तक कि भर्तियों में पारदर्शिता न होने पर कड़ा विरोध करने की भी चेतावनी दे डाली है। नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय प्रधान एवं विधायक देवेंद्र सिंह राणा का कहना है कि सरकार के पास अगर खाली पद हैं तो फास्ट ट्रैक के आधार पर स्थायी नियुक्तियां होनी चाहिएं।

विज्ञापन


कांट्रैक्चुअल नियुक्तियों से युवाओं में असुरक्षा की भावना पैदा होगी। यह कौन तय करेगा कि प्रदर्शन सही है या नहीं। भर्ती नीति में कई खामियां दिख रही हैं।  कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि नई भर्ती नीति में जिला स्तर पर भर्तियां करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


ऐसी भर्तियों में पारदर्शिता का पैमाना क्या रहेगा। जिला उपायुक्तों की ओर से की जाने वाली भर्तियों में जवाबदेही और पारदर्शिता पर संशय रहता है। स्वायत्त अधिकारों वाले भर्ती बोर्डों की अहमियत बरकरार रहनी चाहिए। नई भर्ती नीति का अध्ययन कर कांग्रेस इस पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पहली नजर में नई भर्ती नीति पर कई सवाल उठ रहे हैं। जिला स्तर पर डीसी अगर भर्र्ती करेंगे तो सियासी खासतौर से सत्ताधारी दलों का हस्तक्षेप रह सकता है। जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया का कहना है कि नई भर्ती नीति में अगर पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी हुई तो पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी।

पैंथर्स पार्टी चाहती है कि तेजी से रिक्त पड़े पदों को भरा जाए, लेकिन मेरिट के आधार पर ही भर्ती होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed