फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Operational commander of JeM Mufti Yasir killed in joint operation at Tral

J&K: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी मसूद का करीबी कमांडर मुफ्ती यासिर मुठभेड़ में ढेर

Thu, 26 Apr 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 26 Apr 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Operational commander of JeM Mufti Yasir killed in joint operation at Tral
फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर ढेर कर दिया है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर किया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के त्राल में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर में एक पुलिस और सेना के जवान भी शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर मुफ्ती यासिर भी शामिल है। मुफ्ती यासिर के मारे जाने की पुष्टी खुद जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सुरक्षाबलों को त्राल के लाम जंगल में कुछ आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मंगलवार सुबह सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 180 बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके में साझा ऑपरेशन चलाया। 
 

Operational commander of JeM Mufti Yasir killed in joint operation at Tral
ऑपरेशन शुरू होते ही जंगल में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने भी जवाब दिया। कुछ देर की फायरिंग के बाद छिपे आतंकी जंगल के ऊपरी इलाके की ओर भाग निकले। शुरुआती फायरिंग में सेना के जवान अजय कुमार घायल हो गए, जिन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया। 

इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अजय 42 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। वह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कोटला पंजोला गांव के रहने वाले थे। वह अविवाहित थे। आतंकियों के जंगल क्षेत्र में ऊपर की ओर भाग निकलने पर सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

इस दौरान एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। कई घंटे चली मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। इस दौरान त्राल निवासी एसओजी जवान लतीफ गोजरी भी शहीद हो गया। आईजी कश्मीर एसपी पाणि ने बताया कि इस ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने एक-एक जवान खोए हैं। 

पुलिस कर्मी से आतंकियों ने चार राइफलें लूटीं

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को पुलिस स्टेशन पर हमला किया। बडगाम जिले के हैदरपोरा के गोरीपोरा में जेकेएपी की 13वीं बटालियन के आर्म्ड गार्ड पर आतंकियों ने हमला कर चार चार राइफलें लूट लीं। 

इनमें एक इंसास, एक कारबाइन और दो एसएलआर राइफलें शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed