फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Operation Sindoor: Seven of the nine attacks on Pakistan were launched from the southern areas of Pir Panjal

Operation Sindoor: पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब, ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाक; आतंकी ढांचों को किया गया नष्ट

Tue, 20 May 2025 11:53 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 20 May 2025 11:53 AM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पीओके समेत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट किया, जिनमें से सात हमले पीर पंजाल के दक्षिण से किए गए।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Seven of the nine attacks on Pakistan were launched from the southern areas of Pir Panjal
अखनूर सेक्टर में एलओसी पर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते जवान। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर किए गए नौ हमलों में से सात पीर पंजाल रेंज के दक्षिण इलाकों से किए गए थे। इससे सीमा पार आतंकी ढांचे को प्रभावी तरीके से नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूटा। अब भी सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। सेना अलर्ट मोड पर है। हलचल होने पर जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


दुस्साहस का जवाब दुश्मन की धरती पर मिलेगा
एक सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी कि दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का उसकी धरती पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सैनिकों का मनोबल ऊंचा हुआ है। वे सीमा पर सतर्कता बनाए हुए हैं। अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान के जवाबी हमलों में नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। इससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने ड्रोन, मिसाइल और तोपखाने का उपयोग करके कई स्थानों को निशाना बनाया। भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने सावधानीपूर्वक जवाब दिया और सभी खतरों को बेअसर कर दिया। 

सात मई की सुबह पीओके में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई
सात मई की सुबह हुई थी पीओके पर कार्रवाईऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। चार दिनों के टकराव के बाद 10 मई को दोनों पक्षों के बीच सीजफायर हुआ।

डिवीजनल मुख्यालय, ब्रिगेड मुख्यालयों पर भी दुश्मन ने किया हमला
सैन्य अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने एक डिवीजनल मुख्यालय और दो ब्रिगेड मुख्यालयों पर भी हमला करने का प्रयास किया। पीर पंजाल के दक्षिण में हमारे सैनिकों ने उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए। हमने पाकिस्तान के नागरिक क्षेत्रों को निशाना नहीं बनाया। 

पाकिस्तान के छेड़े गए छद्म युद्धसे जवाब देने को बाध्य हुई सेना
सैन्य अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान के छेड़े गए छद्म युद्ध ने भारत को उचित तरीके से जवाब देने के लिए मजबूर किया है। नियंत्रण रेखा पर जवान और मशीनें पूरी तरह से तैयार हैं। पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में दुश्मन की हरकतों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। हम चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर हैं और सीमा पर हर हरकत पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed