फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   operation sadbhawna

सेना ने कन्या हायर सकेंडरी स्कूल के लिए भेंट किए सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण व अन्य सामग्री

विज्ञापन
operation sadbhawna
सेना की चार मद्रास रजिमेंट की और से सरकारी हायर सकेंडरी स्कूल के विद्यार्थीयो के लिए कंप्यूर लैव - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को सेना ने आपरेशन सद्भावना के तहत सूचना प्रौद्योगिकी के उपकरण व शिक्षा ग्रहण करने संबंधित अन्य बुनियादी ढांचा भेंट किया। मीरां साहिब 162 ब्रिगेड की ओर से 4 मद्रास रेजिमेंट के कमांडिंग आफिसर अभिषेक कुमार, एसडीएम रामलाल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

टाइगर डिविजन की मीरां साहिब ब्रिगेड के तहत चार मद्रास रेजीमेंट की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल अतुल भट्ट सहित अन्य सैन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्कूली बच्चियों के लिए प्रोजेक्टर, स्क्रीन, एंप्लीफायर, स्पीकर्स, फोटो कॉपियर मशीन आदि उपकरण सौंपे। ताकि बदलते परिवेश में निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूल की बच्चियां भी आधुनिक तकनीक से बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूली बच्चों व प्रबंधन ने सेना द्वारा इस तरह की सामग्री भेंट करने पर खुशी का इजहार किया और कहा कि इससे उनको काफी लाभ मिलेगा। प्रधानाचार्य गारो देवी सहित सैन्य पदाधिकारी व शिक्षकों सहित विद्यार्थी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed