फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Operation Ganga Jammu And Kashmir students evacuated from Ukraine praised PM modi

यूक्रेन से घर वापसी: जम्मू-कश्मीर के छात्रों को लेकर एयरबेस पर उतरा विमान, सभी ने की पीएम मोदी की तारीफ

Sat, 05 Mar 2022 05:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

प्रदेश के कुल 148 विद्यार्थी यूक्रेन में थे। ऑपरेशन गंगा के तहत छात्रा-छात्राओं को स्वदेश लाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर दिल्ली में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।

विज्ञापन
Operation Ganga Jammu And Kashmir students evacuated from Ukraine praised PM modi
ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राएं, साथ में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह - फोटो : @DrJitendraSingh

विस्तार

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर छात्र-छात्राओं का एक समूह शनिवार सुबह गाजियाबाद हिंडन एयर बेस पर उतरा। इस दौरान सभी ने पीएम मोदी की तारीफ की। भारतीय नागरिकों की वापसी की जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने एक ट्वीट किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुल 148 विद्यार्थी यूक्रेन में थे। ऑपरेशन गंगा के तहत छात्रा-छात्राओं को स्वदेश लाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर दिल्ली में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यूक्रेन से लौटने वाले विद्यार्थियों के रहने और खाने-पीने का प्रबंध जेके हाउस में किया गया है। सरकार की ओर से इन्हें अपने घर तक लौटने के लिए हवाई टिकट भी मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जम्मू जिले में यूक्रेन से लौटे विद्यार्थी परिवार से मिलकर खुश हैं, तो वहीं अपने अन्य साथियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं। उनका कहना है कि अभी बड़ी संख्या में विद्यार्थी यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। वह मदद का इंतजार कर रहे हैं। वहां युद्ध वाले इलाकों में हालात काफी खराब हैं।

 

तोप शेरखानिया निवासी साहिब शर्मा तीन मार्च को यूक्रेन से जम्मू लौटे हैं। वह माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद पाने के लिए परिवार के साथ शुक्रवार को कटड़ा गए। साहिब ने बताया कि वह उजरोड बार्डर पर एक संस्थान में एमबीबीएस दूसरे वर्ष के छात्र हैं। हालात खराब होने पर यूक्रेन से 27 फरवरी को निकलकर हंगरी पहुंच गए थे। वहां एक दिन रुकने के बाद जम्मू पहुंचे।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यूक्रेन में जल्द हालात सामान्य हो जाएंगे। पिता संजीव कुमार और माता ज्योति बाला ने कहा कि युद्ध से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है। दोनों देशों को वार्ता करके उचित हल निकालना चाहिए। हमें खुशी है कि हमारा बेटा सकुशल लौट आया है। उम्मीद करते हैं कि बाकी सभी विद्यार्थी भी सकुशल वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed