{"_id":"4474af950b3a238bc68353b1e73349b4","slug":"operation-continuing-against-militants-in-tangdhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंगधार में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंगधार में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन जारी
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार इलाके में वीरवार को भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को टंगधार में हुई भीषण मुठभेड़ में कुल पांच से सात आतंकियों के होने की खबर थी, जिनमें से तीन को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
आशंका है कि इस दल के बाकी के आतंकी इसी इलाके में कहीं छुपे हुए न हों। टंगधार में सेना का ब्रिगेड कैंप भी है। इसके चलते कोई और आतंकी हमला न हो, इसके लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
एलओसी पर भी जवानों को अलर्ट रखा गया है। इसके अलावा जानकारी यह भी है कि सेना द्वारा टंगधार के कई इलाकों को एक के बाद एक सील कर वहां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसके अलावा जिले के मनिगाह में भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। यह आपरेशन 13 नवंबर को शुरू हुआ था। इस दौरान आतंकी करीब चार बार सेना को चकमा देने में कामयाब हुए हैं।