फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Operation Bhatadooyan: Security forces discovered terrorist hideouts, clothes, medicines and gunpowder also recovered

ऑपरेशन भाटादूड़ियां: छह से अधिक आतंकी ठिकाने खोज निकाले, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू

Tue, 26 Oct 2021 02:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 26 Oct 2021 02:07 PM IST
सार


पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में सुरक्षाबल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। मंगलवार को भी बड़े हिस्से में आतंकियों और उनके ठिकानों की तलाश हो रही है।   

विज्ञापन
Operation Bhatadooyan: Security forces discovered terrorist hideouts, clothes, medicines and gunpowder also recovered
पुंछ के भाटादूड़ियां:इलाके में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। फायरिंग की आवाज दूर तक सुनाई दे रहे है। इससे पहले सुरक्षाबलों को आतंकियों के छह से आठ ठिकाने खोज निकाले है। इसका इस्तेमाल आतंकी लंबे समय से कर रहे थे। आतंकी ठिकानों से कपड़े दवाइयां, खाने के पैकेट समेत कुछ बारूद भी बरामद किया गया है। मंगलवार को सुरक्षाबल जंगल के बड़े हिस्से में तलाशी अभियान चल रहे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह जैसे ही सुरक्षा बलों ने प्राकृतिक गुफाओं की घेराबंदी को कड़ा किया, जंगल में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुबह साढ़े छह से साढ़े आठ और फिर नौ से साढ़े नौ बजे तक गोलीबारी होती रही। इसके बाद जंगल में कोई फायरिंग नहीं हुई। अभी तक किसी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है। सेना और पुलिस के एसओजी विंग के जवान एहतियात बरतते हुए मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार को भाटादूड़ियां जंगल में आतंकी ठिकाने का पता लगाने के लिए जेल में बंद आतंकी को साथ लेकर गए सुरक्षा बलों पर छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा की मौत हो गई थी। मुस्तफा को कोट भलवाल जेल से पुंछ लाया गया था। वह आतंकियों के संपर्क में था और उन्हें भाटादूड़ियां जंगल में छिपने व हमला करने में गाइड कर रहा था। आतंकियों की फायरिंग में दो पुलिस और एक सेना का जवान घायल हो गए थे, जिनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed