{"_id":"599fc51a4f1c1bdb1b8b459e","slug":"operation-all-out-got-huge-success-in-valley-says-ig-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान मिली अच्छी सफलता: आईजी सीआरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान मिली अच्छी सफलता: आईजी सीआरपीएफ
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन ऑल-आउट को सीआरपीएफ ने सफल ऑपरेशन बताया है। कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए नए एसओपी बनाए गए हैं। पुलिस और सीआरपीपीएफ द्वारा समन्वय के साथ इसका इस्तेमाल किया जाएगा।सीआरपीएफ के आईजी (ऑपरेशंस) जुल्फिकार हसन ने दक्षिणी कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन ऑल-आउट को लेकर कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान पिछले 3 महीने के भीतर आतंकियों के कई बड़े कमांडर मारे गए।
विज्ञापन
लोग जानबूझ कर मुठभेड़ स्थल पर ऑपरेशन के दौरान नहीं आना चाहते बल्कि उन्हें आतंकियों के दबाव में वहां आना पड़ता है। इसमें भी अब काफी कमी आई है। आतंकी इस समय बैकफुट पर हैं, उनका मनोबल काफी गिरा हुआ है। हाल ही में डीजी सीआरपीएफ द्वारा नए एसओपी के गठन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नए एसओपी बन चुके हैं और जमीनी स्तर पर भी उनका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस और सीआरपीएफ एसओपी को ध्यान में रखते हुए ज्वाइंट ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस एसओपी से कानून व्यवस्था की स्थिति में भी काफी फर्क पड़ेगा। उम्मीद जताई कि इससे नागरिकों को होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन