{"_id":"5cebb121bdec22078b29369b","slug":"operation-all-out-finished-all-most-wanted-militants-in-jammu-kashmir-jaish-lashkar-hizbul","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब खाली, हाथ भी खाली और न कोई आका, कश्मीर में अलग-थलग पड़ गए आतंकी और उनके संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब खाली, हाथ भी खाली और न कोई आका, कश्मीर में अलग-थलग पड़ गए आतंकी और उनके संगठन
Mon, 27 May 2019 03:34 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 27 May 2019 03:34 PM IST
सार
- आतंकियों के पास पैसों और हथियारों का टोटा,
- बढ़ सकती हैं बैंक, एटीएम और हथियारों की लूट की घटनाएं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में आतंकी जाकिर मूसा के खात्मे से आतंकवाद पर तगड़ी चोट हुई है। आतंकी और आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है। आलम यह है कि कश्मीर में आतंकी और आतंकी संगठन अब अलग-थलग पड़ गए हैं। एक तरफ नोटबंदी और टेरर फंडिंग पर लगाम से पहले ही आतंकी संगठन पैसों की तंगी से जूझ रहे थे, दूसरी तरफ आतंकियों के पास हथियारों का टोटा है।
अब आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने से कश्मीर में आतंकियों के सिर पर हाथ रखने वाला भी एक आका कम हो गया। माना जा रहा है कि जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद कश्मीर में आतंकियों के हौसले बहुत हद तक पस्त हो गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में अब भी 300 के करीब आतंकी सक्रिय हैं। इनमें सबसे ज्यादा हिजबुल मुजाहिदीन के 250 हैं। इसके बाद नंबर लश्कर-ए-तैयबा का है, जिसके करीब 30 आतंकी सक्रिय हैं। सबसे कम जैश-ए-मोहम्मद के 20 आतंकी हैं। इन तीनों ही आतंकी संगठनों के पास कश्मीर में आतंकी गतिविधियां चलाने के लिए पैसों की जबरदस्त किल्लत चल रही है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कश्मीर में एटीएम और बैंक लूट की घटनाएं बढ़ सकती हैं। आतंकियों के पास हथियारों की भी कमी है। संभव है कि कश्मीर में हथियारों की लूट की घटनाएं भी बढ़ जाएं।
कश्मीर में सबसे अधिक सक्रियता से हिजबुल मुजाहिदीन काम करता है, जिसके सभी बड़े आतंकी सरगना मारे जा चुके हैं। सिर्फ एक रियाज नायकू बचा है। दूसरी तरफ जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क भी लगभग ध्वस्त हो चुका है। हिजबुल, जैश और लश्कर के प्रमुख आतंकी कमांडर मारे जा चुके हैं। ऐसे में कश्मीर में आतंकियों को आदेश देने वाले भी नहीं बचे हैं। कुल मिलाकर कश्मीर में आतंकी अपने बचे-खुचे दिन निकाल रहे हैं।