फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Open Wire And Transformers Install at Road is Dangerous

Jammu News: ट्रांसफार्मरों से लटक रहे नंगे तार, कई जगह रेलिंग तक नहीं

विज्ञापन
Open Wire And Transformers Install at Road is Dangerous
-बरसात के मौसम में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर बन सकते बड़े हादसे का कारण
विज्ञापन

-तीखे मोड़ों पर लगे ट्रांसफार्मर हो सकते खतरनाक साबित, बिजली कारपोरेशन नहीं दे रहा ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बरसात के मौसम में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर जान के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के हाई वोल्टेज तार नंगे हैं। गलती से हाथ लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ जगहों पर तीखे मोड़ों पर भी ट्रांसफार्मर लगे हैं। वाहन चालकों से चूक होने पर जान पर बन सकती है।
शहर में राजपुरा चुंगी में लगा ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क के साथ लगा है। यहां से संपर्क मार्ग से आने वाले लोग भी गुजरते हैं। अभी तक ट्रांसफार्मर को रेलिंग से कवर तक नहीं किया गया है। हाई वोल्टेज तार जमीन से कुछ ही दूरी पर लटक रहे हैं। गोरखा नगर में भी ट्रांसफार्मर मुसीबत बना हुआ है। तार जमीन पर बिछे हैं। साथ ही पार्क में अकसर शाम को बच्चे खेलते हैं। उनके लिए भी ये खतरनाक हो सकते हैं। इसी तरह वेयरहाउस तवी पार्क के पास भी ट्रांसफार्मर के हालात ऐसे ही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ जगहों पर रास्तों के बीच खंभों के सहारे ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। नीचे रास्ता है तो ऊपर ट्रांसफार्मर है। ऐसे में बरसात के मौसम में करंट लगने का खतरा ज्यादा है। कृष्णा नगर में लगे ट्रांसफार्मर के तार भी जमीन पर बिखरे पड़े हैं। इसके अलावा शहर के नानक नगर, भगवती नगर मोड़ के किनारे ट्रांसफार्मर सड़क किनारे लगे हैं। चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हर बार बरसात बनती है जान की दुश्मन
गांधी नगर में बीते साल रेहड़ी चालक की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके अलावा कासिम नगर में खंभे से करंट लगने से एक व्यक्ति और तीन घोड़े भी मर चुके हैं। इसके बाद भी बिजली कारपोरेशन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। हालांकि दावा किया गया था कि इन्हें हटाया जाएगा। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी हादसे हो सकते हैं।

ये उपाय किए जा सकते हैं
राजपुरा चुंगी में सरकारी जमीन खाली पड़ी है। ट्रांसफार्मरों को खाली जमीन पर स्थापित किया जा सकता है। वेयरहाउस और भगवती नगर में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मरों को साथ लगती जगह में शिफ्ट किया जा सकता है। इसी तरह गोरखा नगर में ट्रांसफार्मर के चारों ओर रेलिंग की जा सकती है। यहां पर सरकारी जमीन आसपास नहीं है। नानक नगर में सड़क किनारे से ट्रांसफार्मर साथ लगती जगह में लग सकता है।

-------------
कोट
जहां पर जरूरत होगी, ट्रांसफार्मर सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए रिपोर्ट मांगी गई है। तीखे मोड़ और अन्य हादसों वाली जगहों से भी ट्रांसफार्मरों को हटाया जाएगा।
- मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed