{"_id":"42b37bfd8d486a954ac36fbce456fa45","slug":"open-trial-of-judo-will-31-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो के ओपन सेलेक्शन ट्रायल 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो के ओपन सेलेक्शन ट्रायल 31 को
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Oct 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
पांच से लेकर ग्यारह दिसंबर तक शिलांग में आयोजित किये जा रहे नेशनल यूथ एंड जूनियर जूडो चैंपियनशिप के लिए संभाग में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस चैंपियनशिप के संदर्भ में जम्मू एंड कश्मीर जूडो एसोसिएशन ने अधिसूचना जारी की है कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का एसोसिएशन की ओर से ओपन सेलेक्शन ट्रायल लिया जाएगा। एसोसिएशन ने कहा है कि वह जूडो के सभी खिलाड़ियों को सूचना देते हैं कि वह 31 अक्तूबर को एमएएम स्टेडियम के इंडोर कांपलेक्स में स्थित जूडो हाल में पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर राज्य के जूडो टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने कोच को तीस अक्तूबर से पहले जन्म प्रमाण-पत्र की मूल प्रति जमा करवाएं।
विज्ञापन