फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Only 40 accredited private school in Kashmir

कश्मीर में मात्र 40 निजी स्कूल मान्यता प्राप्त

Tue, 02 Feb 2016 12:13 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
Only 40 accredited private school in Kashmir
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल श्रीनगर की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार कश्मीर में केवल 40 निजी स्कूल ही मान्यता के आधार पर काम कर रहे हैं, जबकि 753 निजी स्कूल मान्यता मिलने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


इनको मान्यता न मिलने का मुख्य कारण स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आदेश का पालन न करना है। निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से जम्मू और कश्मीर संभाग के निजी स्कूलों को आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि जब स्कूल बोर्ड को फायर सेफ्टी, बिल्डिंग सेफ्टी और केमिकल सर्टिफिकेट देंगे और उसके बाद इन स्कूलों को मान्यता मिलेगी, लेकिन अभी तक कश्मीर में केवल 40 स्कूलों ने ही इस प्रक्रिया को पूरा करके अपने स्कूलों के लिए मान्यता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग के स्कूलों की भी जारी होगी सूची

Only 40 accredited private school in Kashmir

कश्मीर में कुल 793 निजी स्कूल हैं, जो कि वर्षों से चल रहे हैं। इनमें 40 स्कूलों को मान्यता मिल चुकी है। 731 निजी स्कूल ऐसे हैं, जिनको मान्यता देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।

इन स्कूलों में कुछ सर्टिफिकेट बोर्ड के पास जमा करवा दिए हैं। वहीं 22 निजी स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोई भी सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाया है। कश्मीर के बाद जल्द जम्मू संभाग के स्कूलों की भी सूची जारी की जाएगी।

वहीं इसको लेकर निजी स्कूलों की तरफ से लगातार विरोध किया जा रहा है। निजी स्कूल के प्रबंधकों का कहना है कि इस नियम को निजी स्कूलों के साथ सरकारी स्कूलों पर भी लागू किया जाना चाहिए, क्योंकि सरकारी स्कूलों की हालत तो बहुत ज्यादा खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed