फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Online payment service of registration fee started after e-stamp Jammu and Kashmir Government Receipt Accounting System

जम्मू-कश्मीरः ई-स्टांप के बाद पंजीकरण शुल्क की ऑनलाइन भुगतान सेवा शुरू

Fri, 29 Jan 2021 01:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Jan 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Online payment service of registration fee started after e-stamp Jammu and Kashmir Government Receipt Accounting System
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर में जमीन की खरीद और बिक्री पर लगने वाले पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा। पंजीकरण महानिरीक्षक डॉ. पवन कोतवाल ने प्रदेश में जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट रिसिप्ट अकाउंटिंग सिस्टम (जेकेजीआरएएस) को औपचारिक रूप से लांच कर दिया।

विज्ञापन


इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में जमीन खरीद और बिक्री पर पंजीकरण शुल्क को जम्मू-कश्मीर समेत देश भर में किसी भी अधिकृत शाखा से जमा कराया जा सकेगा। खास बात है कि यह व्यवस्था चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों को आकर्षित कर रही सफेद चादर में लिपटी घाटी, गुलमर्ग जाने का है प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर में ई-स्टांप सेवा को चरणवार शुरू किया गया था। जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार के खजाने में अभी तक 97.87 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ है। इस नई व्यवस्था से सरकार ने स्टांप पेपर की छपाई न करते हुए 35 करोड़ रुपये की बचत की है।

डॉ. पवन कोतवाल ने कहा कि पंजीकरण अधिकारियों को अब पंजीकरण शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से जेकेजीआरएएस के माध्यम से करवाना होगा। ऑनलाइन भुगतान से पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी। इसमें निगरानी तंत्र मजबूत होगा और उपभोक्ताओं को व्यापक सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed