{"_id":"6056f06cb697347fb413a710","slug":"online-exam-for-recruitment-under-pm-package-will-start-from-march-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम पैकेज के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 28 मार्च से, कश्मीर में बने सभी परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम पैकेज के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 28 मार्च से, कश्मीर में बने सभी परीक्षा केंद्र
Sun, 21 Mar 2021 12:36 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Jkssb
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने पीएम पैकेज के तहत अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा ऑनलाइन होगी, जो 28 मार्च से 4 मार्च तक चलेगी। परीक्षा दिन में तीन शिफ्टों में होगी। पहली परीक्षा 9.30 से लेकर 11.30 तक , दूसरी 12.30 से 2.30 तक और तीसरी 3.30 से लेकर 5.30 तक चलेगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र कश्मीर संभाग के श्रीनगर, कुपवाड़ा, शोपियां, पुलवामा, बांदीपोरा, श्रीनगर, गांदरबल, बारामुला, कुलगाम और अनंतनाग में बनाए गए हैं। सुबह दस बजे परीक्षा का रिपोर्टिंग टाइम तय किया गया है। बोर्ड के निर्देशानुसार अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि कोई पहचान पत्र होना जरूरी है। पहचान पत्र के बगैर किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू के एमए स्टेडियम में आईपीएल मैच तो दूर अभी कुर्सियां भी पूरी नहीं लग पाईं
विज्ञापन
अभ्यर्थी को सिर्फ एक पैन, प्रवेश पत्र और हैंड सेनिटाइजर साथ लाने की अनुमति होगी। कैल्कुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटुथ डिवाइस या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक गैजेट या लिखित सामग्री किसी भी उम्मीदवार के पास पकड़ी जाएगी तो उसके खिलाफ बोर्ड के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिफाल्टर घोषित होने की वजह से उसे पांच साल तक जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
120 मिनट में 120 सवाल हल करने होंगे
अभ्यर्थी को 120 मिनट में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक मिनट का समय दिया जाएगा। फिजिकली हैंडीकेप्ड उम्मीदवार के लिए बोर्ड ने परीक्षा के लिए 20 मिनट ज्यादा दिए हैं। किसी उम्मीदवार के गलत प्रश्न किए जाने पर नकारात्मक मुल्यांकन होगा। बोर्ड के निर्देशानुसार किसी भी उम्मीदवार को बिना मास्क के परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेके सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की साइट पर विजिट कर सकते हैं।